The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

मुख्यमंत्री ने बस दुर्घटना में घायल लोगों के त्वरित उपचार के लिए दिए निर्देश

Spread the love

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज शाम कवर्धा से लगभग 70 किलोमीटर दूर पोलमी के पास बस के पलटने की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन को वहां प्रभावितों को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घायल व्यक्तियों के त्वरित उपचार के भी निर्देश दिए हैं। यह घटना आज शाम कबीरधाम जिले के पंडरिया विकासखण्ड अंतर्गत पोलमी के पास आगरपानी मोड़ में हुई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कबीरधाम से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह बस उत्तरप्रदेश के सुल्तानपुर से बिलासपुर लौट रही थी। इसमें घायल 15 व्यक्तियों को पास के कुकदूर के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा पंडरिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor