The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhPolitics

छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस कल से किसान जोड़ो सम्मान यात्रा निकालेगी

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस कल से किसान जोड़ो सम्मान यात्रा निकालने जा रही है। सीएम भूपेश बघेल, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम आदि इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके लिए 36 वाहनों को रथ की शक्ल दी गई है। दिसम्बर तक यह रथ सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों के 2500 किमी का सफर तय करने वाला है।
बता दें कि छत्तीसगढ़ के प्रत्येक शहर और गांवों के बूथों में 36 किसान रथ के माध्यम से राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा का संदेश पहुंचाया जाएगा। इसमें छत्तीसगढ़ सरकार की 36 जन कल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने की भी पूरी तैयारी है। किसान सम्मान यात्रा का समापन दिसंबर में होगा, जिसमें किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैरा शामिल होंगे। किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामबिलास साहू ने कहा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार किसानों की सरकार हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *