The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

पार्षद को बदमाशों ने जान से मारने ​की दी धमकी,जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

बिलासपुर। सरकंडा क्षेत्र के चिंगराजपारा में रहने वाले पार्षद के घर में बदमाश तलवार लेकर घुस गए। बदमाशों ने पार्षद और परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी। साथ ही तलवार मारकर उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की। पार्षद की शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। चिंगराजपारा के प्रभात चौक में रहने वाले बजरंग बंजारे वार्ड क्रमांक 53 के पार्षद हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि पड़ोस में रहने वाले राजेश बंजारे और उसका भाई दिनेश उनके घर में घुस गए। दोनों के हाथ में तलवार थी। बदमाशों ने पार्षद को तलवार से मारने की धमकी दी। युवकों के डर से पार्षद का परिवार घर में ही दुबका रहा। इस दौरान युवकों ने घर के बाहर खड़ी पार्षद की स्कूटी को तलवार से मारकर तोड़फोड़ की। पार्षद बजरंग ने घटना की शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *