The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

बाइक सवार तीन लोगों को ठोकर मारने के बाद बस पलटी ,तीन की मौत करीब 15 घायल

Spread the love

रायगढ़ / रायपुर। रायगढ़ से घरघोड़ा की ओर जा रही बस ने बाइक सवार तीन लोगों को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई वहीं एक व्यक्ति की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है। हादसे के बाद बस अनियंत्रित होकर पलट गई ,जिससे बस में सवार 15 से ज्यादा लोग घायल हो गए। हादसा पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में हुआ है।
जानकारी के मुताबिक वासुदेव ट्रैवेल्स की बस दोपहर के वक्त रायगढ़ से घरघोड़ा की ओर जा रही थी। तभी सामने से आ रही बाइक और बस में टक्कर हो गई। हादसे इतना भीषण था कि बाइक सवार 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के अस्पताल ले जाने पर उसकी मौत हो गई। वहीं बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा अमलीडीह के पास हुआ है। घटना के बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद पुलिस को भी इस घटना की सूचना दी गई। आस-पास के लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor