The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

अवैध शराब बेचना पड़ा भारी,34 पौव्वा देसी शराब जब्त,आरोपी गया जेल

Spread the love

दुर्ग। अवैध शराब बेचने की सूचना पर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 34 पौव्वा देसी प्लेन शराब जब्त की है।
मिली जानकारी के मुताबिक मोहननगर थाना पुलिस को 10 जुलाई को मुखबीर से सूचना मिली की एक व्यक्ति ट्रांसपोर्ट नगर खोखर कबाडी दुकान के आसपास राहूल देवांगन ऊर्फ चिन्टू देसी प्लेन शराब ड्रायवरों को बिक्री कर रहा है। मौके पर पहुंच घेराबंदी कर रेड किया एक व्यक्ति को पकड़ा नाम पूछने पर अपना नाम राहूल देवांगन ऊर्फ चिन्टू पिता स्व. गोपाल देवांगन उम्र 24 वर्ष निवासी आमापारा मोहन नगर दुर्ग बताया। आरोपी के कब्जे से प्लेन देसी मदिरा 34 पौव्वा कीमती 2720 रुपये तथा एक मोबाईल फोन कीमती करीब 5000/रू जुमला कीमती 7720/रूपये जब्त कर आरोपी का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाया जाने से मौके पर गिरफतार किया गया। प्रकरण अजमानतीय होने से आरोपी को ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेज उसके परिजनों को गिरफ्तारी की सूचना दे दी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *