The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

खुटेरी में युवाओं ने मनाया कार्तिक पूर्णिमा महोत्सव

Spread the love

“संतोष सोनकर की रिपोर्ट”

राजिम। सनातन हिन्दू धर्म मे गाय गंगा गीता गायत्री पूजन की विशेष महत्ता है। इसके साथ ही सभी महीनो में कार्तिक माह एक विशेष महत्व रखता है क्योंकि इसी माह में हिन्दू धर्म के प्रमुख बड़े त्योहार दीपावली देव उठनी गोपाष्ठमी महापर्व मनाया जाता है।कहा जाता है कि इस माह में किया गया स्नान दान व्रत सत्कर्म अक्षय फलदायी होता है।कार्तिक माह में खुटेरी युवाओ द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी सरगी नदी में ब्रम्हमुहूर्त में स्नान कर परम्परा का निर्वहन किया गया।संकटमोचन हनुमान मंदिर में आंवला वृक्ष का पूजन कर आंवला भात प्रसाद का लोगो मे वितरण किया गया।कार्तिक स्नान में कुलेश्वर निषाद यशवंत निषाद नेमूसाहू टेमन ध्रुव डेरहा निषाद रिखीराम निषाद इतवारी यादव धनजी निषाद शिक्षक तेजराम साहू शिक्षक हेमलाल साहू शिक्षक चम्पेश्वर साहू परलेश्वर निषाद पप्पू साहू वेदप्रकाश नगारची सम्मिलित रहे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor