The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

एसपी ने किया थाना प्रभारियों का तबादला, देखें सूची

Spread the love

बलौदाबाजार । जिले के तीन निरीक्षकों और एक उप निरीक्षक का तबादला किया गया है। पुलिस अधीक्षक आईके एलेसेला द्वारा जारी आदेश में सभी थाना प्रभारियों को तत्काल चार्ज लेने कहा गया है। पुलिस अधीक्षक ईके एलेसेला की ओर से जारी आदेश में बलौदाबाजार यातायात शाखा में पदस्थ निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह को पलारी थाना प्रभारी, सिमगा थाना में पदस्थ निरीक्षक नरेश चौहान को बलौदाबाजार यातायात शाखा प्रभारी, रक्षित केंद्र बलौदाबाजार में पदस्थ निरीक्षक दीनबंधु उइके को भटगांव थाना प्रभारी और भटगांव थाना में पदस्थ उप निरीक्षक पुरुषोत्तम कुर्रे को सिमगा थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor