The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

आधे दुर्ग शहर पर वक्फ बोर्ड का दावा‘ की खबर भ्रामक

Spread the love

रायपुर। आधे दुर्ग शहर पर वक्फ बोर्ड का दावा‘ के संबंध में सोशल मीडिया में प्रसारित खबर को जिला प्रशासन दुर्ग ने भ्रामक बताते हुए इसका खंडन किया है। जिला प्रशासन दुर्ग ने जिले के निवासियों से अपील की है कि किसी भी भ्रामक जानकारी से दूर रहे। जिला प्रशासन दुर्ग द्वारा आम जनता को अवगत कराया गया है कि वर्तमान में खसरा नम्बर 21/2, 21/3, 29/2, 146/4, 109 निजी भूमि स्वामी के नाम पर दर्ज है। इन खसरों को छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के नाम पर नामांतरण करने के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड द्वारा आवेदन प्रस्तुत किया गया है। उनके द्वारा प्रस्तुत आवेदन पर वर्तमान में कोई भूमि अंतरण की कार्यवाही नहीं की गई है। प्राप्त आवेदन पर नियमानुसार परीक्षण कर कार्यवाही की जाएगी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor