The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

मुख्यमंत्री से सतनामी समाज बिल्हा के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात

Spread the love

रायपुर। भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में सतनामी समाज बिल्हा के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने सरकार द्वारा चलाए जा रहे विकास योजनाओं से क्षेत्र में हो रही प्रगति के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री को 18 दिसंबर को होने वाली बाबा गुरु घासीदास जयंती पर मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने इसके लिए उन्हें धन्यवाद दिया।
मुख्यमंत्री श्री बघेल को इस दौरान प्रतिनिधिमंडल द्वारा प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। इस अवसर पर बिलासपुर जिला मंडी अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला, सतनामी समाज बिल्हा के अध्यक्ष अशोक पाटले तथा यदुनंदन नगर सतनामी समाज के अध्यक्ष दिनेश लहरे के अलावा विनोद दिवाकर, भैरों प्रसाद चतुर्वेदी, राकेश पाटले, भानु दिवाकर सहित सतनामी समाज के अन्य सदस्य मौजूद थे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor