The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

प्रधानमंत्री अवार्ड के लिए नामांकन 28 नवम्बर तक

Spread the love

रायपुर। लोक प्रशासन में उत्कृष्ट सेवाओं हेतु प्रधानमंत्री अवार्ड 2022 के लिए सभी जिलों का नामांकन 28 नवम्बर तक किया जा सकता है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सभी जिला कलेक्टरों, संभागायुक्तों, विभागाध्यक्षों एवं राजस्व मंडल को पत्र भेजकर नामांकन जमा करने कहा गया है।
प्रधानमंत्री अवार्ड के अंतर्गत सिविल सेवकों द्वारा ‘हर घर जल योजना‘ के तहत स्वच्छ जल को बढ़ावा देने, ‘हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर‘ के जरिए स्वस्थ भारत, ‘समग्र शिक्षा योजना‘ के तहत शिक्षा में अवसरों की समानता और आकांक्षी जिलों के समग्र विकास और नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के संबंध में नामांकन वेब पोर्टल www.pmawards.gov.in पर निर्धारित तिथि तक दर्ज कराया जा सकता है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor