The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

ब्रेकिंग :रिसेप्शन कार्यक्रम में फोटो सूट के दौरान रुपये से भरा लिफाफा और सोने के गहने बैग सहित पार ,चोर सीसी टीवी कैमरा में आया नजर

Spread the love

”संजय चौबे”
रायपुर।
राजधानी रायपुर खमतराई इलाके में रिसेप्शन कार्यक्रम में फोटो सूट कराने के दौरान उपहार मिला रुपये से भरा लिफाफा और सोने की अंगूठी एवं बाली स्टेज से किसी ने चोरी कर लिया। घटना रिपोर्ट पर अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 380 के तहत अपराध कायम कर जांच में लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक शिवानंद नगर सेक्टर 01 खमतराई निवासी प्रशांत नाग 51 वर्ष ने खमतराई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 20.11.2022 को उनका लडका अनिश नाग की शादी सिब्बल फार्म ग्राम सेरीखेडी में रखा था, 21.11.2022 के रिसेप्शन कार्यक्रम रात्रि करीब 08.30 बजे से स्टार्ट हुआ था, स्टेज मे दुल्हा एवं दुल्हिन बैठे थे, एवं दुल्हन के बगल में प्रार्थी की भतीजी मेघाली नाग बैठी थी। रिसेप्शन के दौरान उपहार में मिला रुपयों से भरा लिफाफा और दो नग अंगुठी, सोने की एक नग कान की बाली किमती 40,000 रूपये एवं नगदी रकम करीबन 50,000 रूपये जुमला किमती करीबन 90,000 रूपये एवं 450 लिफाफा करीब रहा होगा लेडिस बैग जिसका कलर एकवा ब्लू जिसमे क्रेपसी लिखा है को रखी थी, रात्रि करीब 11.45 बजे मेहमान कम हो गये थे तो उस समय परिवार सहित फैमली फोटो क्लिक करा रहे थे तो मेघाली उक्त बैग को स्टेज के ऊपर रखी थी करीब 15-20 मिनट बाद देखे तो उक्त बैग नही था। जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। बाद मे स्टेज मे लगे सीसीटीवी फुटेज को चेक कराया तो रात्रि 12.00 बजे उक्त कीमती सामान वाले बैग को एक लड़का जिसका उम्र करीब 16-17 वर्ष का रहा होगा बैग को उठाकर दुसरे लडका को देते हुए दिखाई दे रहा है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor