The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

समाजशास्त्र विषय की प्रोफेसर शाहिना जबीन हुई सेवानिवृत्त

Spread the love

रायपुर। शहर के गांधी चौक स्थित महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय में समाजशास्त्र विषय की प्रोफेसर शाहिना ज बीन की महाविद्यालय में आज सेवाकाल की अवधि को पूर्ण कर लिया तदुपरांत प्रोफ़ेसर शाहिना जबीन को भावभीनी विदाई दी गई इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिक्षाविद डॉक्टर अंजली शुक्ला महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ देवाशीष मुखर्जी एवं अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे इस विशिष्ट अवसर पर सेवानिवृत्त प्रोफेसर शाहिना के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए विशिष्ट अतिथि डॉ अंजनी शुक्ला ने कहा कि वे एक कर्मठ और समर्पित प्रोफेसर है जिन्होंने समाजशास्त्र विषय में कई विद्यार्थियों को अपने अद्भुत शिक्षण कौशल से प्रभावित किया लाभान्वित किया शिक्षकों और विद्यार्थियों के बीच उनकी एक विशिष्ट छवि रही है वही के प्राचार्य डॉ देवाशीष मुखर्जी ने प्रोफेसर शाहिना के सम्मान में बोलते हुए कहा की वह ऐसी शिक्षिका है जिनकी तारीफ हर कोई करता है शिक्षक से लेकर विद्यार्थी में काफी पॉपुलर थी और हंसमुख चेहरा होने के कारण हर कोई उनको अपने नजदीक पाता रहा है आज अवश्य सेवानिवृत्त हो रही है परंतु महाविद्यालय में उनकी सेवाएं निरंतर याद की जाती रहेंगी और समय पर ली जाएंगी इस मौके पर अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी सम्मान में अपने अनुभव साझा किए और उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला प्रोफेसर शाहिना को सम्मान मैं शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor