The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

गुरूकुल महाविद्यालय में कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन, शामिल हुए निर्वाचन आयुक्त

Spread the love

रायपुर। राजधानी के गुरूकुल महिला महाविद्यालय में आज कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथी के रूप में ठाकुर राम सिंह आयुक्त छत्तीसगढ राज्य निर्वाचन आयोग,विशिष्ट अतिथि वाय सी राव गोदावरी पावर एंड इस्पात लिमिटेड से उपस्थित रहे। यह प्रशिक्षण जनशिक्षण संस्थान रायपुर द्वारा दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में उद्यमिता के लिए कौशल का विकास है । कार्यक्रम में अध्यक्ष शासी निकाय अजय तिवारी, शोभा खंडेलवाल सचिव संचालिका समिति, महाविद्यालय प्राचार्य डॉ.संध्या गुप्ता एवं प्राध्यापक और छात्राएं उपस्थित थे। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में बताया कि विद्या से विनम्रता आती है,विनम्रता से योग्यता आती है योग्यता से ही कौशल का विकास होता है। इसलिए यह कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम महाविद्यालय के छात्राओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। जिससे छात्राएं अपने कौशल का विकास कर उद्यमिता की ओर आगे बढ़ सकती है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor