The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

व्यायाम शिक्षको ने बैठक मे विभिन्न लंबित मांगो को लेकर अपनी आवाज किया बुलंद

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ शारिरिक शिक्षा शिक्षक संघ इकाई जिला रायपुर द्वारा समस्त व्यायाम शिक्षको का बैठक पं. जे. एन. पाण्डे शासकीय बहुद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायपुर में पीयूष सैमुअल जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में रखा गया। बैठक में सभी व्यायाम शिक्षकों ने अपनी अपनी बाते रखी जिसमे विभिन्न लंबित मांगों के विषय में विस्तार से चर्चा परिचर्चा कर प्रारंभिक स्तर पर शासन प्रशासन से पत्राचार के माध्यम से अपनी मांगो को पूर्ण कराने पर सहमति बनी । यदि लंबित मांगों की पूरा नहीं होने पर उचित कदम उठाए जाने पर सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित कर एक स्वर में अपनी आवाज बुलंद किया।बैठक का संचालन भोजराम मनहरे ने किया। बैठक में संघ के पीतांबर पटेल प्रदेश महासचिव ,राकेश प्रधान प्रदेश कोषाध्यक्ष , पीयूष सैमुअल जिलाध्यक्ष ,भोजराम मनहरे जिला सचिव, ओंकेश्वर सोनवानी ब्लॉक अध्यक्ष आरंग,रितेश चंद्राकर ब्लॉक अध्यक्ष अभनपुर व वरिष्ठ व्यायाम शिक्षक बी.आर. साहू, संजय शुक्ला,संदीप गोविलकर, प्रकाश कश्यप, पी. एन.अली , अनंत नेताम , रामलाल पटेल,सी. एम.टेंभुरकर,आर. एल.तारक के अलावा बड़ी संख्या में रायपुर जिले के सभी व्यायाम शिक्षक उपस्थित रहे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *