The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

मुख्यमंत्री बिलासपुर तथा अम्बिकापुर में सी-मार्ट का करेंगे शुभारंभ

Spread the love

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज को विधानसभा सत्र में भाग लेंगे और वहां छत्तीसगढ़ विधानसभा में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा शहीद महेन्द्र कर्मा तेन्दूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा योजना एवं छात्रवृत्ति योजनांतर्गत हितग्राहियों तथा छात्र-छात्राओं को राशि का वितरण करेंगे। साथ ही वे बिलासपुर तथा अम्बिकापुर में सी-मार्ट का शुभारंभ भी करेंगे।
मुख्यमंत्री श्री बघेल निर्धारित दौरा कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को पूर्वान्ह 10.30 बजे मुख्यमंत्री निवास रायपुर से प्रस्थान कर 10.50 बजे छत्तीसगढ़ विधानसभा पहुंचेंगे और विधानसभा सत्र में भाग लेंगे। वे इस दौरान विधानसभा में दोपहर 1 बजे से 1.30 बजे तक आयोजित कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा शहीद महेन्द्र कर्मा तेन्दूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा योजना एवं छात्रवृत्ति योजनांतर्गत हितग्राहियों तथा छात्र-छात्राओं को राशि का वितरण करेंगे। साथ ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ही बिलासपुर तथा अम्बिकापुर में सी-मार्ट का शुभारंभ भी करेंगे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *