The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

सेल्फी लेने के चक्कर में एक मजदूर मां बम्लेश्वरी मंदिर के रोप-वे से गिरा,बाल-बाल बची जान

Spread the love

राजनांदगांव। डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर के रोप-वे में गुरुवार को फिर हादसा हो गया। सेल्फी लेने के चक्कर में एक मजदूर पहाड़ी से करीब 10 फीट नीचे जा गिरा। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची, लेकिन उससे पहले ही मंदिर प्रबंधन ने उसे अस्पताल भिजवा दिया। वहां उसकी हालत गंभीर देख राजनांदगांव जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, मां बम्लेश्वरी देवी मंदिर में मेंटेनेंस का काम चल रहा है। इस दौरान रोप-वे में कार्यरत एक मजदूर बधियाटोला निवासी नितेश भी वहां काम रहा था। बताया जा रहा है कि ऊपर मंदिर स्थित टर्मिनल के प्लेटफार्म पर सेल्फी लेने लगा। इसी दौरान अचानक से पहाड़ी से नीचे गिर पड़ा। गनीमत रही कि वह वहीं अटक गया, इसके चलते उसकी जान बच गई।हादसे के बाद उसे प्राथमिक इलाज के लिए डोंगरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया गए।इससे पहले भी मंदिर के रोप-वे पर हादसे होते रहे हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *