Saturday, November 7, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

पानी टेंकर चोरी,अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

Spread the love

रायपुर।राजधानी रायपुर के कुशालपुर इलाके में नाली निर्माण कार्य के लिए सड़क किनारे रखी गई पानी टेंकर को किसी ने चोरी कर लिया। मामले की रिपोर्ट डीडीनगर थाने में दर्ज कराई गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक एलआईसी कालोनी मोवा पण्डरी निवासी हेमंत कुमार वर्मा 53 वर्ष ने 9 जुलाई को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह पानी टेंकर से नगर निगम एवं हाउसिंग बोर्ड कालोनियों में पानी सप्लाई का काम करता हैै। उसने अपना ट्रेक्टर ट्राली क्रमांक CG04/DA/5537 जिसमें पानी टेंकर लोड था को अपने परिचित के गायत्री गायकवाड जो नगर निगम में ठेके का कार्य करती है को उपयोग के लिए दिया था। गायत्री गायकवाड ने फोन पर बताई कि वह 01.07.2022 को रात्रि 10.00 बजे पानी टेंकर को कुशालपुर ओव्हर ब्रिज बायपास रोड के पास रखी थी जहां नाला निर्माण का कार्य कराया जा रहा था कि वह गंतब्य स्थान पर गई तब पानी टेंकर नहीं था, आसपास ढूढने पर नहीं मिला। सूचना पर वह कुशालपुर ओव्हर ब्रिज बायपास रोड के आसपास अपने ट्रेक्टर ट्राली पानी टेंकर को ढूढा जो नहीं मिला। ट्रेक्टर ट्राली का पानी टेंकर रंग ओरेंज, माडल 2006 कीमती करीबन 35,000 रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। पुलिस ने धारा 379 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor