The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

मुख्यमंत्री कन्या विवाह: अंतागढ़ उन्मुक्त खेल मैदान में 28 मार्च को सामूहिक विवाह का आयोजन

Spread the love

रायपुर/अंतागढ़। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत जिले के अंतागढ़ उन्मुक्त खेल मैदान में 28 मार्च को सामूहिक विवाह का आयोजन किया जायेगा, जिसमें जिले के 300 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। मुख्यमंत्री कन्या विवाह में महिला एवं बाल विकास परियोजना भानुप्रतापपुर से 50 जोड़े, अंतागढ़ से 99, दुर्गूकोंदल से 55, कोयलीबेड़ा से 45 और पखांजूर से 51 जोड़े का विवाह संपन्न कराया जायेगा। मुख्यमंत्री कन्या विवाह में प्रदेश के महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण एवं जिले के प्रभारी मंत्री अनिला भेड़िया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे तथा अध्यक्षता स्थानीय विधायक एवं मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास प्राधिकरण के सदस्य अनूप नाग करेंगे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor