The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

आज रात 10 बजे थम जाएगा निकाय चुनाव का शोरगुल,प्रत्याशी शांति पूर्वक आम लोगों से कर सकेंगे जनसंपर्क

Spread the love

रायपुर । निकाय चुनाव का शोरगुल 18 दिसंबर की रात 10 बजे थम जाएगा। इसके बाद लाउडस्पीकर से प्रचार नहीं कर पाएंगे। न कोई रैली निकाली जा सकेगी और न ही कोई सभा होगी। इसके बाद प्रत्याशी शांति पूर्वक आम लोगों से जनसंपर्क कर सकेंगे। इस तरह 6 दिसंबर से चल रहा प्रचार सार्वजनिक प्रचार का सिलसिला थम जाएगा। लेकिन इससे पहले दिनभर चुनाव का प्रचार कर सकेंगे। रात 12 बजे के बाद राजनीतिक पार्टियां और उसके प्रत्याशी लोगों से घर-घर जनसंपर्क कर सकेंगे।उनके लोगों से मिलने पर चुनाव आयोग ने पाबंदी नहीं लगाई है। इधर चुनाव आयोग ने मतदान और मतगणना की तैयारी शुरू कर दी है। साथ ही बसों का अधिग्रहण भी शुरू कर दिया है। मतदान दल का गठन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor