The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

दो युवक 7 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार,नारकोटिक्स एक्ट में मामला दर्ज

Spread the love


रायपुर। रायपुर के हीरापुर इलाके में एक बड़े होटल के पास देर रात दो नशे के सौदागरो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 7 ग्राम हेरोइन बरामद की है। मिली जानकारी के मुताबिक आमानाका थाना पुलिस ने हीरापुर रोड स्थित एक होटल के पीछे से दो युवकों को 7 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। फिलहाल उनके खिलाफ मामला दर्ज करके उसने पूछताछ की जा रही है।
बता दें कि, पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर हीरापुर रोड के बड़े होटल के पास दिलबाग सिंह और प्रतीक सिंह को पकड़ा है। दोनों आरोपियों को थाने लाने के बाद जांच के दौरान उनके पास से हेरोइन जब्त की है। दोनो आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि आखिर हेरोइन उनके पास आई कहां से। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट की धाराओ में मामला दर्ज कर लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *