Sunday, November 8, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

रेजिडेंट डॉक्टर आज ओपीडी सेवाओ को बंद कर हड़ताल पर,मेडिकल कालेजों में ओपीडी सेवाएं रहेंगी बाधित

Spread the love

रायपुर। मेडिकल में पोस्ट ग्रेजुएशन प्रवेश के लिये होने वाली नीट परीक्षाओं व काउंसलिंग तथा कोर्ट के स्टे के कारण लगातार सत्र शुरू होने में देर के चलते देश समेत प्रदेश के रेजिडेंट डॉक्टर आज ओपीडी सेवाओ को बंद कर हड़ताल करेंगे। फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स ऐसोसिएशन(forda) के बैनर तले आयोजित हडताल में प्रदेश के लगभग 400 डॉक्टरों समेत देश भर के 10,000 हजार डॉक्टर शामिल हो रहे हैं। इस दौरान आज ओपीडी सेवाओ को पूरी तरह बन्द रखा गया है। ओपीडी बन्द होने से प्रदेश के रायपुर,बिलासपुर व जगदलपुर के मेडिकल कालेजों में ओपीडी सेवाएं बाधित रहेंगी। देश भर के रेजिडेंट डॉक्टरों ने विरोध स्वरूप कल रात केंडल मार्च भी निकाला था।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor