The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

मादक पदार्थ गांजा के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर सहित दो गिरफ्तार,3 किलों 200 ग्राम गांजा जब्त

Spread the love

रायपुर । रायपुर के दो अलग—अलग थाना क्षेत्र से पुलिस ने मादक पदार्थ गांजा के साथ एक अंतराज्यीय तस्कर सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3किलों 200 ग्राम गांजा जब्त की है।
मिली जानकारी के मुताबिक देवेन्द्र नगर पुलिस ने पण्डरी बस स्टैण्ड में रविवार की शाम शुलभ के खड़े व्यक्ति को संदिग्ध लगने पर पकड़ तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक बैग रखा 2 किलों 700 ग्राम गांजा अनुमानित कीमत 45000 रुपये एवं एक मोबाइल जब्त की है।आरोपी को गिरफ्तार कर नाम पता पुछने पर उसने अपना नाम सूरज कुमार गौतम 20 वर्ष पिता बुधराज गौतम निवासी बिलास बंगेर थाना राजापुर जिला चित्रकूट (उ0प्र0) बताया है। इसी तरह धरसींवा गैस गोदाम के पास पहाड़ी चौक सिलतरा में रविवार को रात 8 बजे एक व्यक्ति द्वारा गांजा बेचने की सुचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच घेराबंदी कर पकड़े पर उसने अपना नाम रुपेश कुमार 25 वर्ष पिता लाकेश्वर साहू बताया उसके कब्जे से 500 ग्राम मादक पदार्थ गांजा जब्त की गई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor