The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

केंद्रीय खनिज विभाग की टीम ने सत्या पावर लिमिटेड के ठिकाने पर क्भ् छापामार कार्रवाई

Spread the love

बिलासपुर। केंद्रीय खनिज विभाग की टीम ने जीएसटी व राजस्व विभाग के अफसरों के साथ गतोरी में सत्या पावर लिमिटेड के ठिकाने पर छापामार कार्रवाई की है । केंद्रीय और स्थानीय टीम के अफसरों की टीम एक साथ बंद कमरे में दस्तावेजों की जांच कर रही है। मंगलवार को संयुक्त टीम ने संस्थान के गतौरी के अलावा रायपुर, बिलासपुर और कोरबा में छापामार कार्रवाई की है। सभी अधिकारी प्रदेश में एक साथ कई स्थानों पर जांच पड़ताल कर रहे हैं। सत्या पावर लिमिटेड इंडस कोल कंपनी का ही हिस्सा है। बीते एक महीने पहले इंडस कोल कंपनी में केंद्रीय आयकर टीम ने छापामार कार्रवाई की थी। इस दौरान कंपनी के कब्जे से आयकर टीम ने महत्वपूर्ण दस्तावेज हासिल किया था। जीएसटी के अलावा विशेषज्ञ अफसरों की टीम बंद कमरे में दस्तावेज खंगालने के अलावा जांच पड़ताल कर रहे हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor