The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

आकाशीय बिजली से प्रभावित 3 परिजनों को मुआवजा राशि का चेक दिया विधायक ने

Spread the love

रायपुर।विधायक जशपुर श्री विनय भगत ने आज सन्ना बाजार डांड में आकाशीय बिजली से प्रभावित 3 मृतकों के परिजनों को आरबीसी 6-4 के तहत् मुआवजा राशि का चेक प्रभावित परिवारों को घर जाकर सौंपा। उन्होंने संवेदना प्रकट करते हुए परिवार को हर संभव मदद करने की बात कही। विनय भगत ने बगीचा एसडीएम और सन्ना तहसील को निर्देशित किया है कि घायल मरीजों का इलाज प्राथमिकता से कराएं। मृतकों में बगीचा विकासखंड के मधुपूर कवई निवासी संजू राम, ग्राम बम्हनी निवासी भिखनाथ एवं जशपुर विकासखंड के ग्राम रानी बगीचा निवासी विजय मिंज शामिल है। साथ ही सन्ना तहसील के ग्राम जमुनियापाठ निवासी निलेश्वर यादव तथा ग्राम छिनगाटोली निवासी सैनाथ राम घायल है, जिनका बेहतर इलाज कराने के निर्देश दिए गए है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *