Saturday, November 14, 2026

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

घर बाहर खड़ी बाइक में किसी ने लगा दिया आग,अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

Spread the love

”संजय चौबे”
भिलाई।
नेवई भाठा में घर बाहर खड़ी बाइक में किसी ने आग लगा दिया,आग लगने से बाइक बुरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गई। मामले की रिपोर्ट नेवई थाने में दर्ज कराई गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक दुर्गा महानंद उम्र 26 साल दुर्गा महानंद उम्र 26 साल ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि 02-12-2022 को प्रार्थिया का पति लक्ष्मीधर महानंद रात्रि लगभग 08-30 बजे अपने काम से वापस आकर रोजाना कि तरह अपने मोटर सायकल होण्डा सीबीजेड क्रमांक CG07 LZ 2669 को घर के बाहर लॉक कर खडी करके सभी परिवार लगभग रात 11-00 बजे खाना खाकर सो गये थे। करीबन सुबह 04-00 बजे घर के अंदर खिडकी से धुंआ भरने लगा और आग की लपटे घर के अंदर आयी तब उसके पति उसे उठाये, दोनों बाहर निकलकर देखे तो घर के बाहर खड़ी उनके बाइक में आग लगी थी मोटर सायकल जल रहा था जिसे पानी डालकर बुझाये।कोई अज्ञात व्यक्ति बाइक में आग लगाकर जला दिया, जिससे बाइक पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गया है। बाइक में आग लगाने की वजह से उन्हें करीब 30000 रूपये का नुकसान हुआ है ।मोटर सायकल का मूल कागजात भी बाइक के टूल बाक्स के अंदर रखा था वह भी जल गया है। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 435 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor