Saturday, November 14, 2026

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

बंदी की मृत्यु की होगी दंडाधिकारी जांच

Spread the love

दुर्ग। केंद्रीय जेल दुर्ग में दंडित बंदी गुदवा उर्फ बसंत, आत्मज राजू उर्फ सुरेंद्रनाथ उम्र 32 वर्ष निवासी कैंप-2, न्यू संतोषी पारा भिलाई थाना छावनी,जो केन्द्रीय जेल दुर्ग में परिरुद्ध था। कलेक्टर एवं जिला दंण्डाधिकारी श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने बंदी की मृत्यु की दंडाधिकारी जांच हेतु अनुविभागीय दंडाधिकारी छावनी/भिलाई को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। जांच अधिकारी द्वारा निर्धारित बिंदु पर जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाएगा। जांच के लिए निर्धारित बिंदु है, क्या दंडित बंदी किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित था, क्या बंदी को समय पर पर्याप्त चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई थी। बंदी की मृत्यु किन परिस्थितियों में हुई, बंदी की मृत्यु के लिए जेल अधीक्षक-कर्मचारी तो जिम्मेदार नहीं है, दंडित बंदी की मृत्यु के लिए क्या इस घटना को टाला जा सकता था, साथ ही जांच अधिकारी उचित समझते हुए जांच करेंगे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor