The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

शहर में 120 रुपए में बिक रहा घाघर और बटेर, पक्षी की हो रही खुलेआम बिक्री, वन विभाग नींद में

Spread the love

”दीपक ठाकुर की रिपोर्ट”
कवर्धा।
वह वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी शहर में ही खुलेआम वन पक्षी की ब्रिकी हो रही है। इसकी भनक वन विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को नही है। जबकि इससे पहले वन विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई थी। इकसे बाद भी शहर के लोहारा पुल में बैठकर खुलेआम लोगो के खाने के लिए घाघर व बटेर बेच रहे है। शहर के लोहारा रोड पुल पर कुछ लोग थैला में घाघर व बटेर दिलेरी के साथ 120 रुपये नग में बेच रहे है। जबकि वन्य पक्षी व जानवरो को बेचा नही जा सकता है। इसके बाद भी चिड़िया मारने वाले लोग जंगल मे दिन भर घाघर व बटेर पकड़ते है। इसके बाद शहर में आकर इन्हें लोगो के खाने के लिए बेचा जा रहा है। इसकी जानकारी वन विभाग के कवर्धा रेंजर को पूर्व में दिया गया था। सूचना देने के कुछ दिन यहां चिड़िया बेचा जाना बन्द था, लेकिन अब फिर से दो से तीन लोग रोज वन्य चिडिया बेच रहे है। जबकि इस प्रकार के कार्य करने वालो पर कार्रवाई भी किया जा सकता है पर वन विभाग के अधिकारी कोई कार्रवाई करते दिखाई नही दे रहे है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *