The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

सरकारी राशि के दुरुपयोग में 11 पूर्व सरपंचों को 30 दिन की जेल

Spread the love

अभनपुर विकासखंड की 11 पंचायतों के पूर्व सरपंचों के खिलाफ शासकीय राशि गबन और आदेश का पालन न करने के मामले में एसडीएम न्यायालय अभनपुर द्वारा बड़ा फैसला लिया गया है, जिसके तहत सभी को 30 दिनों के लिए सिविल जेल भेजने का आदेश जारी किया गया है। मामला उस समय का है जब इन पूर्व सरपंचों पर अपने कार्यकाल के दौरान सरकारी राशि के दुरुपयोग और उसे राजकोष में जमा न करने का आरोप लगा था। इसके बाद प्रशासन ने पहले उन्हें मांग नोटिस जारी कर राशि जमा करने के निर्देश दिए थे, साथ ही उनकी चल-अचल संपत्ति की कुर्की की कार्रवाई भी की गई थी, लेकिन इसके बावजूद संबंधित राशि जमा नहीं की गई। बाद में कारण बताओ नोटिस जारी कर यह पूछा गया कि उन्हें जेल क्यों न भेजा जाए, लेकिन किसी भी पूर्व सरपंच ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसके बाद 18 मई को एसडीएम न्यायालय ने आदेश जारी करते हुए सभी को 30 दिन या राशि जमा होने तक सिविल जेल में रखने का निर्देश दिया। इस आदेश के तहत संबंधित थाना और केंद्रीय जेल रायपुर को भी पत्र भेजा गया है, जबकि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि राशि जमा करने पर जेल से राहत मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *