The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

लखीमपुर खीरी हिंसा के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया

Spread the love

THEPOPATLAL उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी हिंसा के मुख्य आरोपी और केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा को 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। एसआईटी ने आशीष मिश्रा की 14 दिन की रिमांड मांगी थी। कोर्ट ने पुलिस को रिमांड देने के साथ ही कुछ शर्तें भी लगाई हैं। यूपी पुलिस के विशेष जांच दल ने 9 अक्टूबर को करीब 12 घंटे की पूछताछ के बाद लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में आशीष मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया था। आशीष से पूछताछ के लिए यूपी पुलिस ने कस्टडी बढ़ाने के लिए कोर्ट में याचिका दायर की थी। अब विपक्ष लगातार अजय मिश्रा से इस्तीफा मांग रहा है। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी चिंता राम की अदालत ने उत्तर प्रदेश को 12 अक्टूबर से 15 अक्टूबर के बीच आशीष मिश्रा को रिमांड में भेजा है। अभी इस मामले में जांच पड़ताल जारी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor