The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

मुख्यमंत्री युवा दिवस पर 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद स्मारक ’डे-भवन’ का करेंगे शुभारंभ

Spread the love

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल कल 12 जनवरी को युवा दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद स्मारक ’डे-भवन’ का शुभारंभ करेंगे। गौरतलब है कि राज्य सरकार ने रायपुर में स्वामी विवेकानंद जी के निवास स्थान (डे-भवन) को स्मारक के रूप में संरक्षित करने का निर्णय लिया था, जिसका मूल स्वरूप में जीर्णोंधार का कार्य पूर्ण हो गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामकृष्ण मिशन विवेकानंद शैक्षणिक एवं अनुसंधान संस्थान, बेलूर पश्चिम बंगाल के कुलपति स्वामी सर्वोत्तमानंद जी महाराज करेंगे। खाद्य और संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत, रायपुर लोकसभा संासद श्री सुनील सोनी, भूतनाथ डे चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. एच.एस. उपाध्याय, विधायकगण श्री सत्यनारायण शर्मा, श्री बृजमोहन अग्रवाल, श्री कुलदीप जुनेजा एवं श्री विकास उपाध्याय, नगर निगम के महापौर श्री एजाज ढेबर, सभापति श्री प्रमोद दुबे विशिष्ट अतिथि होंगे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor