The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

मंत्री मोहम्मद अकबर की सक्रियता व नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा के नेतृत्व में वार्ड नंबर 19 में कांग्रेस की जीत

Spread the love

“दीपक ठाकुर की रिपोर्ट”

कवर्धा। लगातार शहर में मंत्री मोहम्मद अकबर की सक्रियता से एक बार फिर वार्ड नंबर 19 में हुए उप चुनाव में कांग्रेस को जीत मिली गया।नगर पालिका छेत्र अंतगर्त वार्ड क्रमांक 19 में उप चुनाव 9 जनवरी को हुआ था। जिसकी मतगणना आज पीजी कॉलेज में हुआ जिसमें कांग्रेस प्रयासी की एकतरफा जीत हुआ है। कांग्रेस से श्रद्धा नामदेव ने कुल 649 मत मिले जबकि बीजेपी प्रत्यासी शैला ठाकुर को मात्र 369 वोट ही मिले। कांग्रेस प्रत्यासी 280 मत से विजयी हुई। नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने कहा कि अभी होने वाले विधानसभा चुनाव का रुझान आना शुरू हो गया है। माननीय मंत्री मोहम्मद अकबर की सक्रियता यहां देखने को मिली गया। मंत्री अकबर जी के मार्ग दर्शन में लगातार शहर का विकास हो रहा है। इसके कारण ही इस पर मुहर लगी है जिसका प्रमाण आज हुए वार्ड 19 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी की एकतरफा जीत हुई है। मंत्री मोहम्मद अकबर की सक्रियता व नगर पालिका अध्यक्ष के नेतृत्व में उप चुनाव में कांग्रेस की आसान सी जीत हुई है। जीत के बाद कांग्रेसियों में जश्न का माहौल है। वही आतिशबाजी के साथ नगर में जुलूस निकाला गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *