The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhSportsState

राजेंद्र का भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम में चयन, श्रीलंका में 5 टी-20 मैच खेलेंगे

Spread the love

बालोद। बालोद जिले के बूढ़ानपुर गांव के दिव्यांग राजेन्द्र देशमुख 13 नवंबर को श्रीलंका में होने वाले दिव्यांग क्रिकेट टी-20 में 5 मैचों की श्रृंखला में खेलेंगे। यह प्रदेश के लिए हर्ष की बात है। भारतीय दिव्यांग टीम में राजेन्द्र देशमुख का ऑलराउंडर के रूप में चयन हुआ है।
उनके भारतीय टीम में चयन होने से
उनके माता-पिता और ग्रामीण भी काफी खुश हैं। राजेन्द्र एक सामान्य परिवार से आते हैं। उनके पिता देवरी में मोटर पंप सुधारने का काम करते हैं। राजेन्द्र बचपन से ही एक हाथ से दिव्यांग हैं। लेकिन क्रिकेट के प्रति उनका जुनून किसी से कम नहीं है।
उन्होंने बताया कि 13 नवंबर को चेन्नई से पूरी टीम श्रीलंका रवाना होगी। यह सीरीज 17 नवंबर तक खेली जाएगी। 18 नवंबर को टीम भारत वापस लौटेगी। क्रिकेटर राजेन्द्र देशमुख ने बताया कि उन्हें कभी भी नहीं लगा कि वह एक हाथ से दिव्यांग हैं। उन्हें परिवार का हमेशा साथ मिला। इसी कारण उन्हें यह मौका मिला है । वह भारत के लिए खेलेंगे और उनकी टीम सीरीज जीत कर आएगी। बालोद कलेक्टर ने भी उनके चयन पर बधाई और शुभकामनाएं दी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor