The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

प्रदेश में शीत लहर का कहर, बढ़ी ठंड

Spread the love

रायपुर। राज्य में शीत लहर का प्रकोप कहर जारी है, अंबिकापुर, पेण्ड्रारोड, राजनांदगांव, दुर्ग में ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने आज उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में शीत लहर चलने की संभावना जताई है। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान जगदलपुर में 30.02 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 7.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। प्रदेश के जशपुर, कबीरधाम, मुंगेली, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर और कोरबा में एक दो पॉकेट में शीत लहर चलने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि प्रदेश में उत्तर से ठंडी और शुष्क हवाओं का आगमन लगातार जारी है, जिसके कारण प्रदेश में न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट के साथ विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। सरगुजा संभाग और उससे लगे जिले, राजनांदगांव और दुर्ग जिलों में एक दो पैकेट्स में शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी। वहीं 17 नवंबर से मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ में ठंड से कुछ राहत मिलने की सम्भावना बन रही है। प्रदेश में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है, और अगले एक सप्ताह तक वर्षा की सम्भावना नहीं है। राजधानी रायपुर में आज आकाश साफ रहने की संभावना है, अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor