The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

फल गोदाम में आग से लाखों का सामान खाक

Spread the love

बिलासपुर। बृहस्पति बाजार सब्जी मार्केट स्थित फल गोदाम में बीती रात भीषण आग लग गई, जिससे लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। आग ने देखते ही देखते पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और सिविल लाइन थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। आग लगने से गोदाम में रखे फल, सब्जियां और अन्य सामान पूरी तरह से जलकर खाक हो गए, जिससे व्यापारी को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। आग लगने की खबर मिलते ही आसपास के व्यापारी और लोग मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने में मदद की।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor