वॉर्नर ने 34 गेंद पर अर्धशतक पूरा कर बनाया रिकार्ड, दिल्ली को बड़े स्कोर तक पहुंचाया

Spread the love

मुंबई। टी20 लीग के एक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइसर्ज हैदराबाद के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट पर 207 रन बनाए हैं। डेविड वॉर्नर ने आईपीएल 2022 का अपना चौथा अर्धशतक जड़ा। वॉर्नर ने गुरुवार को अपनी पुरानी टीम के खिलाफ आक्रामक पारी खेली। यह उनका टी20 का 89वां अर्धशतक है। यह वर्ल्ड रिकॉर्ड है। इससे पहले वेस्टइंडीज के क्रिस गेल ने सबसे अधिक 88 अर्धशतक जड़े थे। दिल्ली को प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए यह मैच जीतना महत्वपूर्ण है। इससे पहले खेले गए 9 मैच में टीम सिर्फ 4 में ही जीत दर्ज सकी है। 5 में उसे हार मिली है। टीम अभी टेबल में 7वें नंबर पर है।
दिल्ली ने 85 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद डेविड वॉर्नर और राेवमैन पॉवेल ने शतकीय साझेदारी करके टीम को बड़े स्कोर की ओर अग्रसर किया। वॉर्नर ने 34 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया। यह उनका आईपीएल का 54वां अर्धशतक है। 15 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 3 विकेट पर 137 रन था। यानी टीम ने अंतिम 5 ओवर में 70 रन बनाए। पॉवेल ने आक्रामक खेल दिखाया।
पॉवेल ने 17वें ओवर में एबॉट की लगातार 2 गेंदों पर 2 छक्के जड़े। हालांकि अंतिम के ओवरों में वॉर्नर थोड़ा धीमे दिखे। 18वें ओवर में कार्तिक त्यागी ने सिर्फ 9 रन दिए। वॉर्नर 3 गेंद पर सिर्फ एक रन बना सके। भुवनेश्वर के 19वें ओवर में 14 रन बने। वॉर्नर ने ओवर में 3 चौके जड़े। पॉवेल ने पहली गेंद पर छक्का और 30 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। 6 छक्के लगाए। दूसरी गेंद पर रन नहीं बना। तीसरी गेंद पर चौका जड़ा। चौथी गेंद पर भी चौका लगाया। 5वीं गेंद पर चौका लगाया। छठी गेंद पर एक रन बना। वॉर्नर 58 गेंद पर 92 रन बनाकर नाबाद रहे। 12 चौका और 3 चौका छक्का लगाया। वहीं पॉवेल 35 गेंद पर 67 रन बनाकर आउट नहीं हुए। 3 चौके और 6 छक्के लगाए. दोनों ने 11 ओवर में नाबाद 122 रन की साझेदारी की। उमरान ने 4 ओवर में सबसे अधिक 52 रन दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.