The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

शंकर नगर वार्ड नंबर 08 में होगा झंडा रोहण, वार्ड के रिटायर्ड कर्मचारी फहराएंगे तिरंगा

Spread the love

“दीपक ठाकुर की रिपोर्ट”

कवर्धा। शहर के वार्ड क्रमांक 08 में झंडा रोहण किया जाएगा। वार्ड में प्रथम बार होगा झंडा रोहण होगा। जेवडन मार्ग में एक भी स्कूल आंगनबाड़ी नही होने के कारण यहां लोगो को गणतंत्र दिवस या स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर शामिल होने नही मिल पाता है। लेकिन इस बार गणतंत्र दिवस पर तिरंगा फहराया जाएगा। इससे मोहल्ले वासियों में हर्ष है। वार्ड क्रमांक 08 के दीपक ठाकुर ने बताया कि जेवडन मार्ग में पहली बार झंडा रोहण का कार्यक्रम रखा गया है। इस गणतंत्र दिवस पर मोहल्ले के वार्डवासी जो रिटायर्ड कर्मचारी है उनके द्वारा झंडा रोहण किया जाएगा। जिसमे नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा भी शामिल है। वही रिटायर्ड व्यख्याता महेश आमदे, भूतपूर्व सैनिक प्रदीप आस्था, आरपी यादव, उपवन छेत्रपाल, जीवन लाल शर्मा नगर पालिका के कर्मचारी द्वारा सुबह 8.15 बजे जेवडन मार्ग नए सोसायटी भवन के पास झंडा रोहण करेंगे। जिसमे बड़ी संख्या में मोहल्ले वासी उलस्थित रहेंगे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *