The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

मंत्री अनिला भेंड़िया ने बालोद में फहराया तिरंगा

Spread the love

बालोद। राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने आज जिला मुख्यालय बालोद में स्व.सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के संदेश का वाचन भी किया। इस दौरान श्रीमती भेंड़िया ने शांति के प्रतीक श्वेत कपोत और हर्षोल्लास के प्रतीक रंगबिरंगे गुब्बारे भी आसमान में छोड़े। उन्होंने पदम्श्री पुरस्कार के लिए चयनित बालोद विकासखण्ड के ग्राम लाटाबोड़ निवासी नाचा कलाकार एक्स डोमार सिंह कुंवर को सम्मानित किया। साथ ही श्रीमती भेंड़िया ने जिले के शहीद जवानों के 36 परिजनों को शॉल और श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद, संजारी-बालोद विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा सहित कई जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। समारोह में छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। श्रीमती भेंड़िया ने जिला स्तर पर कर्तव्यों का श्रेष्ठ निर्वहन करने वाले 25 अधिकारियों, कर्मचारियों, प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों, छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों तथा 13वें राज्य स्तरीय पैरालंपिक एथेलेटिक चैम्पियनशीप में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम, परेड और झांकी में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को भी सम्मानित किया गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor