The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

संसदीय सचिव डॉ. रश्मि आशीष सिंह ने बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में किया ध्वाजारोहण

Spread the love

रायपुर। 74वां गणतंत्र दिवस बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय बलरामपुर के पुलिस लाईन ग्राउण्ड में आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में संसदीय सचिव डॉ. रश्मि आशीष सिंह ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का प्रदेश की जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन किया। इस अवसर पर डॉ. रश्मि आशीष सिंह ने शहीद जवानों के परिजनों को शॉल व श्रीफल देकर सम्मानित किया। ध्वजारोहण के पश्चात डॉ. रश्मि आशीष सिंह ने हर्षाल्लास के प्रतीक गुब्बारे व शांति के प्रतीक श्वेत कपोत आकाश में छोड़े। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने देश भक्ति पर आधारित सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। राज्य सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शित झांकी लोगों के आकर्षण का केन्द्र रही। इस अवसर पर श्रीमती रश्मि सिंह ने मार्च पास्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिले में उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को शील्ड तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर डॉ. रश्मि आशीष सिंह ने विकासखण्ड कुसमी के ग्राम सामरीपाठ में संचालित गौठान में महात्मां गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) का लोकार्पण किया। उन्होंने गौठानों में संचालित किए जा रहे मल्टीएक्टिविटी के तहत् महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किये गये उत्पादों का भी अवलोकन किया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor