The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

विधायक के निरंतर अथक प्रयास से मिली झिरिया-देवरी बोदाछापर मार्ग की स्वीकृति

Spread the love

“वैभव चौधरी की रिपोर्ट”

धमतरी। क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए सदैव तत्पर एवं सजग रहकर क्षेत्रवासियों की मांग को ध्यान में रखते हुए निरंतर जन सुविधाओं के लिए विधायक रंजना डीपेंद्र साहू तत्परता के कार्य करती है, जिसके कारण निरंतर क्षेत्र में विभिन्न निर्माण कार्यों की स्वीकृति मिल रही है। इसी तरह झिरिया-देवरी- बोदाछापर मार्ग अत्यंत जर्जर स्थिति में हैं, आवागमन एवं कृषि कार्य में ग्रामीणों एवं क्षेत्रवासियों को अत्यधिक मुसीबतों का सामना करना पड़ता रहा है, इस परिस्थिति को ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों के द्वारा विधायक रंजना साहू को अवगत कराया गया। जिसको प्राथमिकता से लेते हुए बहुप्रतीक्षित क्षेत्रवासियों की मांग झिरिया-देवरी-बोदाछापर सड़क मार्ग की मजबूतीकरण एवं डामरीकरण निर्माण हेतु विधायक रंजना साहू के निरंतर अथक प्रयास से 78.03 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है। जिसके लिए क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है। झिरिया-देवरी-बोदाछापर सड़क निर्माण कि स्वीकृति मिलने पर जनपद उपाध्यक्ष अवनेंद्र साहू, सांसद प्रतिनिधि उमेश साहू, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता दयाराम साहू, मंडल अध्यक्ष हेमंत चंद्राकर, मंडल महामंत्री मिश्री पटेल, संतोष चंद्राकर, राजेश्वर खापर्डे, पुरुषोत्तम चंद्राकर, लच्छू निर्मलकर, चोवाराम साहू, रुपचंद साहू, पुरुषोत्तम साहू, रोशन साहू, जीवन लाल साहू, वीरेंद्र कुमार साहू, संतराम ढीमर, रामेश्वर साहू, दयालु राम साहू, प्रभुराम साहू, मोहन साहू, जवाहर साहू, समस्त ग्रामीण व क्षेत्रवासियों ने विधायक जी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किये।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor