The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

मंत्री मोहम्मद अकबर से नगर पंचायत पिपरिया के अध्यक्ष ने नगर में बैंक व पोस्ट ऑफिस की मांग, नगर विकास के लिए सौपा ज्ञापन

Spread the love

”दीपक ठाकुर की रिपोर्ट”
कवर्धा।
नगर पंचायत अध्यक्ष महेंद्र कुम्भकार ने नगर के विकास के लिए लगातार प्रयास कर रहे है। मंत्री मोहम्मद अकबर के सहयोग से पिपरिया में लगातार विकास हो रहा है। महेंद्र कुम्भकार ने मंत्री को लेटर लिखकर कहा की
नगर पंचायत पिपरिया लगभग 100 गांवो का केन्द्र बिन्दु हैं। पिपरिया मे तहसील कार्यालय है, पुलिस थाना है कालेज है, समुदायिक स्वास्थ केन्द्र भी है। एवं अन्य शासकीय कार्यालय है। जिससे गांवों के लोगो का पिपरिया आना होता है, लेकिन उनको उचित सुविधा नहीं होने से उन्हें जिला मुख्यालय तक सफर तय करते हैं। जिससे अधिक समय लगता है । एवं परेशानी का सामना करना पडता हैं। नगर पंचायत पिपरिया
के विकास को देखते हुए पिपरिया डाक घर में सुविधा का विस्तार करते हुए स्पीड पोस्ट कि स्थापना किया जाए। पिपरिया मे S.B.I. बैंक कि स्थापना के साथ ही पिपरिया के समुदायिक स्वाथ्य केन्द्र में एम्बुलेन्स कि सुविधा प्रदान की जाए। ताकि लोगो को भटकना न पड़े।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor