The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

अब डारेक्टर तक पहुँच सकती है पुलिस, गुरुकुल स्कूल मामले में चल रही उच्च स्तरीय जांच

Spread the love

“दीपक ठाकुर की रिपोर्ट”

कवर्धा। गुरुकुल स्कूल में मासूम के साथ अनाचार के बाद जांच समिति एक क बाद एक कार्रवाई कर कर रही है। जिले को झकझोर कर देने वाली घटना के बाद अब लोग गुरुकुल स्कूल प्रबंधन पर कारवाई की मांग लगातार उठने लगी है। पुलिस लगातार जांच कर रही है। वही कलेक्टर द्वारा बनाए गए 6 सदस्यों वाली टीम अपनी जांच रिपोर्ट सौप दी है। बस ड्राइवरों से अभी भी घण्टो सवाल पूछे जा रहे है। पुलिस विभाग की सारी टीम इस पर काम कर रही है। कल उप प्राचार्य और क्लास शिक्षक की गिरफ्तार के बाद लोगो मे नाराजगी है कि स्कूल के डारेक्टर व सदस्यों से अब तक क्यो पूछताछ नही की जा रही है, लेकिन पुलिस विभाग द्वारा बड़े ही गोपनीयता के साथ पूछताछ कर रही है। आम जन की मांग है कि अब तो डारेक्टर व स्कूल प्रबंधन पर भी करवाई होना चाहिए, लेकिन कुछ एक बचाने में जुटे हुए है। पालकों में नाराजगी पालकों में स्कूल प्रबंधन को लेकर काफी नाराजगी है। बीच मे किसी कारण से स्कूल बस नही चले थे तो भी पालकों से पूरा पैसा वसूला गया था। लेकिन 12 बस अनफिट हुआ है और इतने दिन से स्कूल बस नही आई है तो पालकों का पैसा स्कूल वापस करें। स्कूल बस नही होने से कई कक्षा नही लग रही है। इससे पालकों में भी नाराजगी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor