The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

कुम्भकार समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा, नगर पंचायत अध्यक्ष महेंद्र कुम्भकार ने दी समाजिक भवन के लिए 7 लाख रुपए

Spread the love


”दीपक ठाकुर की रिपोर्ट”

कवर्धा। छतीसगढ़ झेरियानाम चारगढ़ कुम्भकार समाज द्वारा नगर पंचयात पिपरिया मे भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। जिसमे भगवान दक्ष के मूर्ति के साथ गाजे बाजे के रैली में सैकड़ों समाज के लोग शामिल हुए। इस अवसर पर पिपरिया नगर पंचायत अध्यक्ष और प्रदेश उपाध्यक्ष कुम्हार समाज महेन्द्र कुम्भकार ने पिपरिया में कुम्हार समाज भवन निर्माण के लिए 7 लाख रुपए देने की घोषणा की है। समाजिक भवन की घोषणा के बाद समाज के लोगो मे काफी हर्ष है। इस भव्य शोभायात्रा में माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष बालम चक्रधारी, प्रदेश अध्यक्ष कुम्भकार समाज तरुण प्रजापति. कवर्धा मालिक गोरे लाल कुम्भकार, प्रदेश उपाध्यक्ष कुम्भकार समाज श महेंद्र कुम्भकार. मुरली कुम्भकार. हेमलाल कौशिक सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *