The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के प्रयासों से जरुरतमंद को मिली तीन लाख की सहायता राशि

Spread the love

जगदलपुर । विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन के प्रयासों से शहर के राजीव गांधी वार्ड निवासी तुलादास पति प्रभुदास को पेट की गंभीर बिमारी के इलाज हेतु मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से तीन लाख रुपए प्रदान की गई ।

विदित हो की तुलादास पति प्रभुदास निवासी राजीव गांधी वार्ड विगत दिनों से पेट की गंभीर बिमारी से पीड़ित थी जिसके इलाज के लिए वे आर्थिक कठिनाईयों से जूझ रही थी विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के माध्यम से उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आर्थिक सहायता प्रदान करने का निवेदन किया था जिस पर मुख्यमंत्री ने तीन लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वेच्छानुदान मद से प्रदान की।

इस अवसर पर तुलादास पति प्रभुदास निवासी राजीव गांधी वार्ड ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन का आभार व्यक्त करते हुए कहा की कांग्रेस की संवेदनशील सरकार के कारण अब वे अपना इलाज अच्छे से करवा सकती हैं इसके लिए वे और उनके परिजन मुख्यमंत्री एवं विधायक के आभारी रहेंगे।

“सुभाष रतनपाल की रिपोर्ट”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor