The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

CrimeChhattisgarh

आर्मी कैंप के बैरक में लगा 7 नग कूलर चोरी,अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

Spread the love

बिलासपुर/रायपुर।बिलासपुर जिले के चकरभाटा थाना के आर्मी कैंप का ताला तोड़कर 7 नग कूलर चोरी कर लेने की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट चकरभाठा में पदस्थ आरक्षक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 19 अप्रैल को प्रार्थी तथा एयरपोर्ट में लगे बल जो खाली हुआ आर्मी कैंप है। उसमे बना हुआ बैरक में चालू हालत में आर्मी वाले के द्वारा छोडा हुआ 07 नग कूलर को चेक करके आये थे जो रखा हुआ था। 20 अप्रैल को प्रात:8 बजे प्रार्थी जाकर चेक करने पहुंचा तब आर्मी केंप में रखा हुआ 07 नग कूलर कीमती करीब 44,000 रूपये को कोई अज्ञात चोर आर्मी कैंप बने हुये भवन का रात्रि में ताला तोडकर चोरी कर ले गया है,जिसकी सूचना वह वरिष्ट अधिकारियों को देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
संजय चौबे

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *