The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

राष्ट्रपति से मिले राहुल और प्रियंका गांधी, गृह राज्य मंत्री को पद से हटाने की मांग

Spread the love

THEPOPATLAL लखीमपुर खीरी हिंसा की घटना को लेकर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। राष्ट्रपति से मिलने के बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मीडिया से बात की। जिसमें कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि राष्ट्रपति ने उन्हें आश्वासन दिया है कि वह आज ही सरकार से इस मामले पर चर्चा करेंगे।
वहीं राहुल गांधी ने बताया कि ‘हमने राष्ट्रपति से कहा कि आरोपी के पिता जो गृह राज्य मंत्री हैं, उन्हें पद से हटा देना चाहिए क्योंकि उनकी मौजूदगी में निष्पक्ष जांच संभव नहीं है। इसी तरह, हमने सुप्रीम कोर्ट के दो मौजूदा जजों से भी जांच कराने की मांग की है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor