The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

टाटीबंद चौक पर ऑमलेट खाने रुके युवक का बाइक चोरी ,अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

Spread the love

”संजय चौबे”
रायपुर।
टाटीबंद चौक पर ऑमलेट खाने रुके एक युवक का किसी ने बाइक चोरी कर लिया। मामले की रिपोर्ट आमानाका थाने में दर्ज कराई गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक कुशालपुर रायपुर निवासी कुणाल कुमार देंवांगन 34 वर्ष जनपद पंचायत कुरूद ग्राम पंचायत जीजामगांव में पंचायत सचिव है। प्रार्थी 30.03.2023 को अपने मोटर सायकल एसपी 125 ड्रम क्रमांक CG04 PB 2296 केसला गांव से वापस बीरगांव होकर रींग रोड होते हुए घर जा रहा था टाटीबंध चौक के पास रात्रि करीब 10 बजे रोड किनारे मोटर सायकल को खडी कर लॉक करके अण्डा ठेला में ऑमलेट खाने लगा करीब 15 मिनट बाद वापस आया, तो देखा कि जहां मोटर सायकल खड़ी किया था। उक्त स्थान पर नही था। काफी पता तलाश किया नही मिला। उक्त मोटर सायकल एस पी 125 ड्रम क्रमांक CG04 PB 2296, पियर्ल सायरन ब्लू -A, जिसका .इंजन नं. JC83EG3435632, चेचिस नं-ME4JC83ELNG133523, किमती करीबन 60,000 रूपये को कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है।11 अप्रैल को मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *