The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

शहीद महेन्द्र कर्मा तेंदूपत्ता सामाजिक सुरक्षा योजना की राशि हितग्राहियों के खाते में जमा

Spread the love

रायपुर। शहीद महेन्द्र कर्मा तेंदूपत्ता सामाजिक सुरक्षा योजना के हितग्राहियों को विगत 21 मई को प्रदत्त राशि उनके बैंक खातों में जमा कर दी गई हैं। हितग्राहियों द्वारा बैंक खाते के संबंध में दी गई जानकारी में भिन्नता के कारण चार हितग्राहियों के खाते में राशि जमा कराने में दिक्कत आ रही थी। छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ ने इस संबंध में विसंगति को दूर कर हितग्राहियों के खातों में राशि भेज दी है। राज्य लघु वनोपज संघ के अपर प्रबंध संचालक (व्यापार) ने बताया कि सुकमा वनमण्डल के अंतर्गत चार हितग्राहियों नंदाराम, करण सिंह, हिड़ने एवं विद्या ठाकुर को शहीद महेन्द्र कर्मा तेंदूपत्ता सामाजिक सुरक्षा योजना के अंतर्गत राशि के भुगतान नहीं होने की जानकारी प्राप्त होते ही संबंधित बैंकों से संपर्क किए जाने पर पाया गया कि हितग्राहियों के द्वारा दी गयी जानकारी में भिन्नता होने के कारण राशि उनके बैंक खाते में बिना भुगतान हुए संघ के रायपुर के बैंक खाते को वापस प्राप्त हो गई है।राज्य लघु वनोपज संघ द्वारा हितग्राहियों की जानकारी संबंधी विसंगति को तत्काल ठीक कराते हुए 1 जून को पुनः उनके बैंक खाते में राशि भेजी गई जो कि उनके खाते में जमा हो चुकी है। शहीद महेन्द्र कर्मा तेंदूपत्ता सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत नंदाराम, हिड़ने एवं विद्या ठाकुर को दो-दो लाख रूपए तथा करण सिंह को 30 हजार रूपए का भुगतान किया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor