The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले की अध्यक्षता में होगी बैठक

Spread the love

रायपुर। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले की अध्यक्षता में 14 जुलाई को राज्य स्तरीय स्वीप कोर समिति की बैठक आयोजित की गई है। बैठक में राज्य में होने वाले आगामी विधानसभा आम निर्वाचन में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने मतदाता जागरूकता से संबंधित विभिन्न स्वीप (सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता) गतिविधियों के बेहतर संचालन एवं क्रियान्वयन से संबंधित विस्तृत कार्ययोजना पर चर्चा की जाएगी।भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार “सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता” (SVEEP) कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाताओं में मतदान के प्रति जागरूकता लाने, निर्वाचन प्रक्रिया में सहभागिता प्राप्त करने तथा स्वीप कार्ययोजना के तहत मतदाता जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रमों के बेहतर कियान्वयन एवं पर्यवेक्षण के लिए राज्य की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय स्वीप कोर कमेटी का गठन किया गया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों सहित चिप्स (छत्तीसगढ़ इन्फोटेक प्रमोशन सोसायटी) के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, स्कूल शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा जनसंपर्क विभाग के संचालक, पीआईबी के अतिरिक्त महानिदेशक, राष्ट्रीय सेवा योजना के राज्य संपर्क अधिकारी, दूरदर्शन व आकाशवाणी के निदेशक, राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण के संचालक, नेहरू युवा केन्द्र संगठन के मंडल निदेशक, नेशनल कैडेट कोर के महानिदेशक, भारत स्काउट गाइड के राज्य सचिव, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर, छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय भिलाई और इंदिरा कला एवं संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ के कुलसचिव, महिला स्वसहायता समूह तथा सिविल सोसाइटी ऑर्गेनाइजेशन के प्रतिनिधि इस राज्य स्तरीय स्वीप कोर समिति के सदस्य हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor