The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने ली सुगम निर्वाचन के लिए गठित राज्य स्तरीय संचालन समिति की बैठक

Spread the love

रायपुर। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले की अध्यक्षता में आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में सुगम निर्वाचन के लिए गठित राज्य स्तरीय संचालन समिति (State Steering Committee on Accessible Election) की बैठक हुई। श्रीमती कंगाले ने बैठक में सुगम मतदान के लिए मतदान केंद्रों में दिव्यांग एवं बुजुर्ग मतदाताओं को सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए आवश्यक तैयारी के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान दलों के प्रशिक्षण के दौरान उन्हें इन सुविधाओं के बारे में समुचित जानकारी और दिशा-निर्देश प्रदान करने को कहा।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती कंगाले ने बैठक में मतदान केंद्रों में व्हील-चेयर की उपलब्धता तथा दिव्यांग एवं वरिष्ठ मतदाताओं को घर से लाने और वापस ले जाने की व्यवस्था के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने मतदान केंद्रों तक मतदाताओं की सुगम पहुंच, शौचालय, रैंप, साइनेज और पेयजल की उपलब्धता की समीक्षा कर इनकी समुचित व्यवस्था के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बिपिन मांझी, सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती शारदा अग्रवाल, समाज कल्याण विभाग के अपर संचालक पंकज वर्मा, लोक शिक्षण संचालनालय के उप संचालक आर. पाण्डेय, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता हेमंत अरोरा तथा पियाली फाउंडेशन की निदेशक डॉ. मीता मुखर्जी भी राज्य स्तरीय संचालन समिति की बैठक में उपस्थित थीं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor