The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

पद्म विभूषण श्रीमती तीजन बाई की स्वास्थ्य स्थिर

Spread the love

रायपुर। प्रसिद्ध पड़वानी गायिका पद्मश्री एवं पद्मविभूषण श्रीमती तीजन बाई की स्वास्थ्य स्थिति स्थिर हैं। वे गृह ग्राम गनियारी में स्वास्थ्य लाभ ले रही है।ं श्रीमती तीजन बाई स्वास्थ्य विभाग की सतत् निगरानी में हैं। उनका निरंतर जांच एवं उपचार चिकित्सकों की देखरेख में चल रहा है। गौरतलब हैं कि दुर्ग जिले के कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र मीना के निर्देश पर विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) की टीम तथा हमर क्लिनिक गनियारी की चिकित्सा अधिकारी डॉ दीपाली अग्निहोत्री, नर्सिंग दल एवं बीईटीओ सैय्यद असलम द्वारा आज 14 जुलाई को पद्म विभूषण श्रीमती तीजन बाई की स्वास्थ्य जांच की गई। श्रीमती तीजन बाई की स्वास्थ्य स्थिति स्थिर है। वे स्वास्थ्य लाभ ले रही हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की टीम के माध्यम से उनकी सेहत पर लगातार निगरानी की जा रही है। जिला प्रशासन के विशेष अभियान के तहत फिजियो एट होम परामर्श प्रदान भी किए जा रहे हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor